भारत एक लोकतान्त्रिक देश है जिसमे सरकार का चयन चुनावों में जनता के वोट के द्वारा किया जाता है और ये चुनाव आयोजन का कार्य ‘चुनाव आयोग’ का होता है, जिसके मुखिया को मुख्य निर्वाचन आयुक्त कहा जाता है|
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का काम भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से राष्ट्र और राज्य के चु्नाव करवाने का होता हैं। आइये अब आपको बताते हैं की मुख्य चुनाव आयुक्त और इस पद के बारे मैं-
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
मुख्य चुनाव आयुक्त के बारे में प्रश्न | उत्तर |
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? | राष्ट्रपति |
मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल | 6 वर्ष या 65 साल, जो पहले हो, |
निर्वाचन आयोग के सदस्यों का कार्यकाल | निश्चित नहीं होता |
मुख्य चुनाव आयुक्त को कैसे हटा सकते हैं ? | मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग पर राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता हैं। |
मुख्य चुनाव आयुक्त का वेतन | ₹2,50,000; भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है |
25 जनवरी 1950 को भारतीय निर्वाचन आयोग का गठन कब किया गया| निर्वाचन आयोग मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों से मिलकर बना होता है| निर्वाचन आयुक्तो व प्रादेशिक आयुक्तो की सेवा की शर्तें व पदावधि राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित की जाती है|
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (1950-2020)
नाम | कार्यकाल |
---|---|
सुकुमार सेन | 21 मार्च 1950 – 19 दिसंबर 1958 |
के. वी. के. सुंदरम | 20 दिसंबर 1958 – 30 सितंबर 1967 |
एस. पी. सेन वर्मा | 01 अक्टूबर 1967 – 30 सितंबर 1972 |
डॉ. नागेंद्र सिंह | 01 अक्टूबर 1972 – 6 फरवरी 1973 |
टी. स्वामीनाथन | 07 फरवरी 1973 – 17 जून 1977 |
एस.एल. शकधर | 18 जून 1977 – 17 जून 1982 |
आर. के. त्रिवेदी | 18 जून 1982 – 31 दिसंबर 1985 |
आर. वी. एस. पेरिशास्त्री | 01 जनवरी 1986 – 25 नवंबर 1990 |
श्रीमती वी. एस. रमा देवी | 26 नवंबर 1990 – 11 दिसंबर 1990 |
टी. एन. शेषन | 12 दिसंबर 1990 – 11 दिसंबर 1996 |
एम. एस. गिल | 12 दिसंबर 1996 – 13 जून 2001 |
जे. एम. लिंगदोह | 14 जून 2001 – 7 फरवरी 2004 |
टी. एस. कृष्णमूर्ति | 08 फरवरी 2004 – 15 मई 2005 |
बी. बी. टंडन | 16 मई 2005 – 29 जून 2006 |
एन. गोपालस्वामी | 30 जून 2006 – 20 अप्रैल 2009 |
नवीन चावला | 21 अप्रैल 2009 से 29 जुलाई 2010 |
एस. वाई. कुरैशी | 30 जुलाई 2010 – 10 जून 2012 |
वी. एस संपत | 11 जून 2012 – 15 जनवरी 2015 |
एच. एस. ब्राह्मा | 16 जनवरी 2015 – 18 अप्रैल 2015 |
डॉ. नसीम जैदी | 19 अप्रैल 2015 – 05 जुलाई, 2017 |
श्री ए.के. जोति | 06 जुलाई, 2017 – 22 जनवरी 2018 |
श्री ओम प्रकाश रावत | 23 जनवरी 2018 – 01 दिसंबर 2018 |
श्री सुनील अरोड़ा | 02 दिसंबर 2018 – अब तक |
परीक्षा में पूंछे गये कुछ सवालों के जवाब:
प्रश्न: 16 मई 2005 को सेवानिवृत्त हुए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे
उत्तर: टी. एस. कृष्णमूर्ति 16 मई 2005 को सेवानिवृत्त हुए थे
प्रश्न: संविधान के किस भाग में निर्वाचन आयोग का उल्लेख किया गया है?
उत्तर: भाग 15
प्रश्न: सविधान के किस अनुच्छेद से निर्वाचन आयोग (Election Commission) का सम्बंध हैं ?
उत्तर: अनुच्छेद 324
प्रश्न: निर्वाचन आयोग का चेयरमैन कौन होता है?
उत्तर: मुख्य चुनाव आयुक्त / Chief election commissioner
प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा काम निर्वाचन आयोग का नहीं है-
उत्तर: चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करना✔
प्रश्न: राज्य चुनाव आयोग के चुनाव आयुक्त का निम्न में से कार्यकाल होता है?
उत्तर: 6 वर्ष या 62 वर्ष
प्रश्न: कौन-सा प्राधिकरण भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के पदों के लिए निर्वाचन आयोजित करता है?
उत्तर: भारत निर्वाचन आयोग